Latest NEWS for YOU
![]() |
| Berojgari Bhatta Yojana2025 |
Berojgari Bhatta Yojana2025
Berojgari Bhatta Yojana 2025 in hindi, बेरोजगारी भत्ता क्या हैं 2025
बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, इसके लिए नए आवेदन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षित ग्रेजुएट बेरोजगार युवा युवतियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया है। सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना प्रदेश में रहने वाले सभी बेरोजगार युवा युवतियों को 2500 रुपया प्रदान किया जावेगा। इस योजना कि शुरुआत छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने कैबिनेट बैठक के दौरान बेरोजगारी भत्ता योजना की घोषणा किया था। अगर आप भी योजना के लाभ लेने के लिए इच्छुक और पात्र हैं तो कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस योजना में जितने भी शिक्षित बेरोजगार युवा हैं इन सभी के पलिए सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना को शुरू किया गया है। तो इस तरह से हम आपको यहां बता दें कि योजना के अंतर्गत के युवाओं को राज्य सरकार के द्वारा हर महीने 2500 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी है।
यह वित्तीय सहायता राशि राज्य सरकार की ओर से इसलिए प्रदान की जाती है ताकि युवाओं को इस योजना के तहत वित्तीय आर्थिक मदद मिले। जिससे यह धनराशि हासिल करके छत्तीसगढ़ के युवा अपनी सामान्य जरूरतों को खुद पूरा कर सके।
चलिए तो हम आपको यह बता दे कि आपने 12वीं की कक्षा पास कर ली है और आप सीजी बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हमारा यह blog को ध्यान से पूरा पढ़ना चाहिए। तो इस ब्लॉग में हम आपको यह बताएंगे कि सीजी में बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए आपको कौन से मानदंडों को पूरा करना होगा और किस किस दस्तावेजों को जमा करना पड़ेगा। इस प्रकार से हम आपको इस योजना का उद्देश्य और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के बारे मे बताएंगे।
बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 in Hindi
छत्तीसगढ़ के ऐसे युवा जिन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली है लेकिन इन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिल रही है तो इन सबके लिए सरकार ने सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना को शुरू किया है। आपको यहां पर हम जानकारी के लिए बताते है कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले जिन युवक युवतियों ने 12वीं कक्षा या फिर इससे ज्यादा शिक्षा हासिल कर ली है और बेरोजगार है वे सब इस भत्ते को पाने के हकदार हैं।
तो इस प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन सभी युवाओं को उनकी सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए हर माह 2500 रूपए सहायता सहायता राशि दिए जाते हैं। दरअसल सरकार का यह प्रयास है कि जिन युवाओं के पास कोई नौकरी नहीं है उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय या आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
Shram Card Yojana 2025 या E Shram Card Yojana 2025: बचे हुए लोगों को 3000 रूपए मिलना शुरू यहां दबाएं.....
राज्य सरकार से बेरोजगारी भत्ता को लेकर युवा अपने हर दिन के खर्चों राहत पा सकते हैं। युवा किसी जगह में नौकरी के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं तो इनके पास अपने खुद खर्चों के लिए पैसे नहीं होते हैं जिससे कि वे अपना किराया उठा सके। इस समस्या को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस भत्ते का शुभारंभ किया है।
Chhattisgarh Berojgari Bhatta Yojana 2025 का विवरण
- विभाग का नाम रोजगार विभाग (Employment Department)
- पोस्ट का नाम बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 लागू
- राज्य सरकार छत्तीसगढ़ द्वारा उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।योग्यता कम से कम 12वीं कक्षा पास
- बेरोजगारी भत्ता ₹2500/- प्रतिमाह एवं अभी तक आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
छत्तीसगढ़ में राज्य के पात्र इच्छुक आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता के लिए पोर्टल berojgaribhatta.cg.nic.in/ या फिर आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन करना होगा। केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे।
बेरोजगारी भत्ता योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
छत्तीसगढ़ राज्य में शुरू की गई सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। तो ऐसे में हम आपको जानकारी देना चाहते हैं कि युवा इस भत्ते के माध्यम से अपनी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है।
इस तरह से ऐसे युवा जिन्होंने रोजगार कार्यालय में 2 वर्ष पहले से अपना पंजीकरण करवाया हुआ है इन्हें ही इस योजना के तहत भत्ता मिल रहा है। तो इसलिए आपका यह पंजीकरण 2 साल पुराना होना भी जरूरी है।
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और आप सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना हेतु अपना आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा-
- सीजी बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन केवल छत्तीसगढ़ में रहने वाले मूल निवासी युवा ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक युवा को कम से कम 12वीं कक्षा किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक होनी चाहिए।
- छत्तीसगढ़ युवा की उम्र 18 वर्ष से लेकर 35 साल तक होनी चाहिए
- अनिवार्य पात्रता में युवा ने 2 साल पहले अपना छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाया हो।
- आवेदक के परिवार की आय सभी स्रोतों को मिलाकर ढाई लाख रुपए से कम हो।
- सीजी बेरोजगारी भत्ता के आवेदन हेतु आवश्यक है कि युवा किसी भी सरकारी या निजी संस्था में कम न करता हो।
बेरोजगारी भत्ता योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन के जमा करने करने वाले दस्तावेज -
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शिक्षा योग्यता के सारे दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण आधार से लिंक होना
- पासपोर्ट आकार नवीनतम फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर खाता और आधार से लिंक
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित चरणों को दोहराना है-
- सबसे शुरुआत में आपको सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना की आधिकारिक वेबसाइट berojgaribhatta.cg.nic.in/ के होम पेज पर चले जाना है।
- यहां अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके वेबसाइट पर अपना पंजीकरण पूरा करना है। जिससे आपको मेल में एक ID और password मिलेगा।
- फिर आपको जो लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिला है। इसका इस्तेमाल करके लॉगिन कर लेना है।
- अब सारा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरना है और सीजी बेरोजगारी भत्ता हेतु आवश्यक सारे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं।जिससे आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
- आपके द्वारा दिया गया आवेदन को संबंधित विभाग द्वारा चेक किया जाएगा और इसके बाद आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- सत्यापन की प्रक्रिया में अगर आपके सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो फिर आपको छत्तीसगढ़ सरकार से हर महीने भत्ता मिलना चालू हो जाएगा।
FAQs देखे
1. बेरोजगारी भत्ता योजना को किसलिए शुरू किया गया है?
- इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि बेरोजगार युवाओं को दैनिक जरूरतों के लिए वित्तीय मदद की जा सके।
2. मुझे बेरोजगारी भत्ता कितना मिल सकता है?
- योजना के तहत आपको हर महीने 2500 रूपए का भत्ता राज्य सरकार से मिलेगा।
3. बेरोजगारी भत्ता हेतु कहां पंजीकरण करवाना है?
- इसके लिए आपको रोजगार पंजीयन कार्यालय में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है और ऑनलाइन आवेदन करना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Leave a Comment