पैसों की होगी बारिश करो ये काम RD और FD को करो बंद।अपने जीवन की सुरक्षा और एकमुश्त पैसा पाना हैं तो करो LIC का टेबल नं 881 Bima Lakshmi (Plan No. 881) में निवेश
![]() |
| LIC Bima Lakshmi Plan in Hindi 2025 |
LIC Bima Lakshmi Plan in Hindi 2025
LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) हर कुछ वर्षों में अपने कस्टमरों के लिए नई और बेहतर योजनाएँ लेकर आता है, जिनका मुख्य उद्देश्य होता है लोगों को सुरक्षा और बचत आय दोनों का फायदा एक साथ देना हैं।
LIC ने एक नई योजना की घोषणा की है, जिसका नाम है “Bima Lakshmi (Plan No. 881)” यह योजना की शुरुआत 15 अक्टूबर 2025 से शुरू की जा रही है।
इस ब्लॉग में आप Bima Lakshmi Plan के बारे में जानेंगे, यह योजना उन लोगों के लिए बनाई गई है जो लंबी अवधि के लिए निवेश कर अच्छी आय के साथ सुरक्षा चाहते हैं।
आइए हम जानते हैं कि LIC Bima Lakshmi 881 योजना क्या है, इसके विशेषता, लाभ, बोनस ऑप्शन, और किन लोगों के लिए यह उपयुक्त है।
एलआईसी बीमा लक्ष्मी योजना का क्या है (what is LIC Bima Lakshmi 881)
LIC Bima Lakshmi (881) एक पारंपरिक एंडॉवमेंट योजना है जिसमें आपको जीवन सुरक्षा के साथ-साथ एक अच्छा रिटर्न भी मिलता है।
LIC Bima Lakshmi Plan: यह योजना 25 साल की पॉलिसी, टैक्स लाभ और गारंटीड बोनस देती है।
यह एक सेविंग + सुरक्षा युक्त प्लान है, जिसमें आप अपनी क्षमता के अनुसार प्रीमियम भुगतान अवधि (PPT) चुन सकते हैं और लंबी अवधि की सुरक्षा और आय प्राप्त कर सकते हैं।
यह योजना विशेष रूप से माध्यम परिवारों के लिए बनाई गई है, जो भविष्य में बच्चों की पढ़ाई, शादी जैसी ज़रूरतों के लिए एक सुरक्षित आय बनाना चाहते हैं।
LIC Bima Lakshmi (881) योजना की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है
कंपनी का नाम भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हैं। जिसमें
योजना का नाम LIC Bima Lakshmi Plan हैं। इसे lic में टेबल नंबर 881कहते है। इसे LIC ने 15 अक्टूबर 2025 को जारी करने वाला है ।योजना का प्रकार मनी बेक योजना है।इसे न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 55 वर्ष तक के लोगों के लिए बनाया गया है। इसकी अधिकतम परिपक्वता आयु 70 वर्ष रखी गई हैं। पॉलिसी अवधि (Policy Term) 25 वर्ष रखा गया हैं। प्रीमियम भुगतान अवधि (PPT) 7 से 15 वर्ष तक ही किया जाना है। न्यूनतम बीमित राशि (Sum Assured) ₹2 लाख रखी गई है और अधिकतम बीमित राशि कोई सीमा नहीं रखी गई हैं। इसमें गारंटीड एडिशन (GA) वार्षिक प्रीमियम का 7% ब्याज के रूप मिलता है। इसको online और ofline दोनों माध्यम से किया जा सकता है।
वेबसाइट www.licindia.in जाके अधिक जानकारी ले सकते है। यहां क्लिक करें......www.licindia.in
इस योजना की मुख्य खासियत यह है कि इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान अवधि को चुन सकते हैं और साथ ही अलग-अलग बोनस विकल्प को भी प्राप्त कर सकते हैं।
LIC ने इस योजना में तीन प्रकार के Survival Benefit Options (SB Options) दिए हैं ।
1) Money Back Option
पॉलिसी की प्रीमियम भुगतान अवधि (PPT) पूरी होने पर बीमित राशि का 50% भुगतान किया जाता है।
यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो पॉलिसी के अंत में एकमुश्त रकम को चाहते हैं।
2) Money Back Option
इसमें हर 2 वर्ष में बीमित राशि का 7.5% भुगतान किया जा सकता है।
यह नियमित अंतराल में राशि प्राप्त करने का अच्छा तरीका है।
3) Money Back Option
हर 4 वर्ष में बीमित राशि का 15% भुगतान किया जा सकता है ।
यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो थोड़ा ज्यादा पैसा चाहते हैं
इन तीनों विकल्पों में से कोई भी आप अपनी जरूरत और आर्थिक योजना के अनुरूप चुन सकते हैं।
बीमा लक्ष्मी पॉलिसी की पुरि होने पर होने वाली लाभ (Maturity Benefit)
जब आपकी पॉलिसी की समय पूरा हो जाता है, तो आपको मूल बीमित राशि (Sum Assured) के साथ-साथ ब्याज के रूप में संचित गारंटीड एडिशन (Guaranteed Additions) लाभ मिलते हैं।
LIC ने इस योजना में एक निश्चित गारंटीड एडिशन की घोषणा की है —
7% ब्याज के रूप में Total Annual Premium per year मिलता है।
इसका मतलब है कि प्रति वर्ष आपकी जमा की गई राशि पर एक निश्चित 7% की वृद्धि होती रहेगी। यह गारंटीड है, यानी मार्केट के उतार चढ़ाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
इस तरह पॉलिसी के अंत में आपको एक बड़ा आय रिटर्न के रूप में प्राप्त होगा, जो आपकी भविष्य की जरूरतों के लिए एक सहारा बनेगा।
इस पॉलिसी बीमा लक्ष्मी में मृत्यु लाभ (Death Benefit)
यदि पॉलिसी अवधि के दौरान आकस्मिक किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उनके नॉमिनी (Nominee) को निम्न लाभ प्राप्त होंगे:
जमा की गई राशि राशि (Sum Assured)+संचित गारंटीड एडिशन (Accrued Guaranteed Additions)
यह राशि एकमुश्त दी जाएगी, ताकि उसके परिवार को आर्थिक रूप से सहायता मिल सके। यही LIC का सबसे मजबूत रोल है । आपके पैसे ओर आपकी सुरक्षा की गारंटी देता है।
LIC बीमा लक्ष्मी में ऑटो कवरेज सुविधा क्या हैं (Auto Cover Feature)
जीवन बीमा योजनाओं में सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि यदि किसी कारणवश कुछ समय के लिए प्रीमियम नहीं जमा कर पाए हो , तो क्या पॉलिसी बंद हो जाएगी? LIC ने अपने ग्राहकों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए Bima Lakshmi (Plan 881) योजना में एक बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है – ऑटो कवरेज सुविधा (Auto Cover Feature)।
यह सुविधा पॉलिसीधारक को कठिन समय में भी सुरक्षा देती है। कभी-कभी अचानक आर्थिक समस्या, बीमारी, या किसी अन्य कारण से व्यक्ति कुछ time के लिए प्रीमियम भरने में असमर्थ हो जाता है। तो ऐसे समय में यह ऑटो कवरेज सुविधा बेहद मददगार साबित होती है क्योंकि यह पॉलिसी को कुछ समय तक स्वतः सक्रिय रखती है और जीवन सुरक्षा जारी रहती है।
LIC Bima Lakshmi योजना में ऑटो कवरेज की लाभ इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितने वर्षों तक नियमित रूप से प्रीमियम भरा है।
अगर आपने 3 वर्ष तक प्रीमियम भरा है: तो आपकी पॉलिसी अपने आप अगले 6 महीने तक जीवित रहेगी।इस दौरान यदि किसी दुर्भाग्यवश मृत्यु जैसी घटना होती है, तो पॉलिसी का डेथ बेनिफिट (Sum Assured + Accrued Guaranteed Additions) एकमुश्त आपके परिवार को दिया जाएगा।
अगर आपने 5 वर्ष तक प्रीमियम भरा है: तो आपकी पॉलिसी 2 वर्षों तक स्वतः जीवित रहेगी। यानी बिना प्रीमियम भरे भी पॉलिसीधारक की जीवन सुरक्षा जारी रखेगी।
यह सुविधा आपको मानसिक शांति (peace of mind) भी देती है, क्योंकि कुछ निश्चित समय की आर्थिक दिक्कत से आपकी पॉलिसी बंद नहीं होती। आपके परिवार की वित्तीय सुरक्षा बनी रहती है, भले ही आप कुछ समय के लिए प्रीमियम भुगतान न कर पाएं हो । LIC के भरोसे के साथ यह सुविधा एक तरह की अतिरिक्त सुरक्षा (Extended Life Cover) के रूप में काम करती रहती है।
LIC की Bima Lakshmi में कर लाभ क्या है (Tax Benefits)
Bima Lakshmi योजना के तहत आप Income Tax Act की धारा 80C के तहत प्रीमियम भुगतान पर टैक्स में छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही धारा 10(10D) के तहत परिपक्वता पर प्राप्त राशि भी करमुक्त रहती है।
इस तरह यह बीमा लक्ष्मी योजना न केवल सुरक्षा देती है बल्कि टैक्स सेविंग का फायदा भी प्रदान करती है।
Bima Lakshmi योजना की विशेष खूबियाँ क्या है? (Major Advantages)-
- सुनिश्चित गारंटीड एडिशन – हर साल 7% का रिटर्न
- तीन अलग-अलग सर्वाइवल बेनिफिट (SB) का विकल्प
- टैक्स में लाभ और ऑटो कवरेज की सुविधा
- निवेश और बीमा दोनों का फायदा
- सरल और भरोसेमंद LIC प्लान
निष्कर्ष (Conclusion) क्या कहता है जाने
LIC Bima Lakshmi (Plan 881) एक ऐसी योजना है। जिसमें सुरक्षा, बचत और भरोसे का सही रूप पेश करती है। इसमें आप नियमित अंतराल पर रकम पाना चाहें या परिपक्वता पर एकमुश्त राशि।
अगर आप अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं, साथ ही एक गारंटीड रिटर्न भी पाना चाहते हैं, तो Bima Lakshmi योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Leave a Comment