PM विश्वकर्मा योजना आवेदन कैसे करे | ₹3 लाख लोन और ₹25,000 की टूलकिट कैसे मिलेगा । PM Vishvakarma yojna in hindi
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कारीगरों और पारंपरिक कारीगरों को अपनी जीवन निर्वाह एवं आजीविका के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और समर्थन भी प्रदान करती है।
यह लेख प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विशेषताओं, पात्रता, लाभ, ब्याज दर और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए लिखा गया है।
इस योजना का लाभ बहुत ही आसानी से लिया जा सकता है, इसके लिए सिर्फ आपको ऑनलाइन आवेदन की सही प्रक्रिया जानकारी हो। इस लेख में हम पात्रता से लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और योजना के सभी फायदों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana kya hai ?
मंत्रालय का नाम- सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
योजना का नाम -पीएम विश्वकर्मा योजना
योजना की शुरुआत -17 सितंबर 2023 को की गई
योजना का मुख्य उद्देश्य - कारीगरों, शिल्पकारों को तकनीकी मदद देना
आयु सीमा - 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए
आर्थिक सहायता- ₹15,000/- टूलकिट खरीदने के लिए दिया जाता हैं
लोन सहायता - 2 से 3 लाख तक
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया - ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट - https://pmvishwakarma.gov.in पर विजिट करे
PM विश्वकर्मा योजना के लाभ क्या है ?Vishvakarma Scheme benifit
- Toolkit उपकरण खरीदने के लिए ₹15,000 से ₹25,000 तक की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है।
- रियायती दर पर ऋण (Loan) दिया जाता है जिसमें दो चरण है
- प्रथम चरण में ₹1 लाख का लोन दिया जाता है जिसे 5% की रियायती ब्याज दर पर (18 महीने में चुकाना) पड़ता है।
- द्वितीय चरण में ₹2 लाख का अतिरिक्त लोन दिया जाता है , 5% की रियायती ब्याज दर पर (30 महीने में चुकाना) पड़ता है।
- प्रशिक्षण (Training) में बेसिक ट्रेनिंग 5 दिनों की स्किल ट्रेनिंग होती है
- एडवांस ट्रेनिंग की 15 दिनों की एडवांस ट्रेनिंग होती है
- प्रशिक्षण भत्ता ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन ₹500 का स्टाइपेंड (भत्ता) सीधे आपके अकाउंट में दिया जाता है।
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज़ क्या क्या है?
Age:- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
पात्रता:~ यह योजना मुख्य रूप से वो पारंपरिक कारीगरों/शिल्पकारों के लिए है, जो हाथ और औजारों से काम करते हैं (जैसे- नाई, सुनार, लोहार, बढ़ई, मोची, दर्जी, आदि)।
आवश्यक दस्तावेज़ क्या लगेंगे
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- पैन कार्ड (वैकल्पिक)
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना अनिवार्य)
- पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति (CSC के माध्यम से)
पीएम विश्वकर्मा योजना का आवेदन मुख्य रूप से चॉइस सेंटर (CSC) लॉगिन के माध्यम से किया जाता है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
1. पोर्टल लॉगिन और सत्यापन (Verification) कैसे करे
पीएम विश्वकर्मा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा फिर वेबसाइट पर ‘Login’ विकल्प के तहत ‘CSC Login’ पर क्लिक करना होगा। ‘CSC Register ’ विकल्प चुनें और अपनी CSC ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर और अपना आधार नंबर को ध्यान से भरें।कैप्चा कोड दर्ज करें और सहमति दें और ‘Continue’ पर क्लिक करें।
आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) आएगा उसको भरकर सत्यापन करें।
अगले चरण में, बायोमेट्रिक डिवाइस पर फिंगरप्रिंट लगाकर अपने आधार का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करें।
वेरिफिकेशन complete हो जाएगा।
2. व्यक्तिगत विवरण (Personal Details)
बायोमेट्रिक सत्यापन सफल होने के बाद स्वत आपका नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी कुछ जानकारी आधार से स्वतः (Automatically) लिंक करके ले लिया जाएगा।
अपना वैवाहिक स्थिति (Marital Status) और लिंग (Gender) चुनें।
अपनी जाति श्रेणी (Category) चुनें।
यदि विकलांग प्रमाण पत्र हैं, तो ‘Yes’ चुनें, अन्यथा ‘No’।
अल्पसंख्यक श्रेणी (Minority Category) में आते हैं, तो संबंधित धर्म चुनें।
3. संपर्क और पता विवरण (Contact and Address Details)
आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर द्वारा पूर्ण कर लेवे।
यदि आपके पास पैन कार्ड है, तो उसका विवरण भरें (वैकल्पिक)।
यदि राशन कार्ड नंबर स्वतः नहीं आया है, तो उसे मैन्युअल रूप से भी भर सकते है।
यदि राशन कार्ड नहीं है, तो ‘Add Row’ पर क्लिक करके अपने परिवार के सदस्यों (नाम, संबंध और आधार नंबर) को जोड़ें।
वर्तमान पता (Current Address): यदि यह आधार पते के समान है, तो ‘Same ’ चुनें। यदि अलग है, तो ‘Other’ को चुनें और पूरा पता भरें।
PM Kishan samman nidhi 21th Kist Payment Date
4. ट्रेड/व्यवसाय विवरण (Trade Details)
‘Select Trade’ पर क्लिक करके अपना मुख्य पेशा/काम (जैसे- नाई, दर्जी, मोची, आदि) चुनें।
यदि यह आपका पारिवारिक पेशा (Family Profession) है, तो सहमति दें।
बिजनेस एड्रेस: यदि आपके व्यवसाय का पता आधार पते के समान है, तो ‘Same चुनें। यदि अलग है, तो ‘Other’ को चुनें और व्यवसाय के पते का विवरण भरें।
सभी विवरण को सही सही भरकर ‘Save’ और फिर ‘Next’ पर क्लिक करें।
5. बैंक और ऋण विवरण (Bank and Credit Support)
अपने बचत खाते (Saving Account) की जानकारी addकरने के लिए — बैंक का नाम, IFSC कोड (सर्च बटन से ब्रांच का नाम आ जाएगा) और अकाउंट नंबर दो बार भरें।
क्रेडिट सपोर्ट (Loan) option में यदि आप ₹1 लाख (18 महीने के लिए) या ₹2 लाख (30 महीने के लिए) का लोन लेना चाहते हैं, तो ‘Yes’ पर क्लिक करें और लोन की आवश्यक राशि भरें।
लोन बैंक: यदि आप बचत खाते वाली बैंक में ही लोन चाहते हैं, तो ‘Same as Saving Account’ को चुनें। यदि किसी अन्य बैंक में चाहते हैं, तो ‘Other’ को चुनें और विवरण भरें।
6. अंतिम सबमिशन
स्किल ट्रेनिंग: यहाँ बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग के सभी विवरण स्वतः भरे होंगे।
सहमति (Agreement): ‘I Agree’ पर टिक करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
सबमिट करने के बाद, आपका एप्लीकेशन सफलतापूर्वक जमा मान लिया जाएगा और आपको एक एप्लिकेशन संख्या प्राप्त होगी।
आवेदन के बाद की प्रक्रिया क्या होगी?
पंजीकरण के कुछ दिनों बाद, आपके पास एक कॉल आएगा। इस कॉल में आपके ट्रेड से जुड़ी जानकारी ली जाएगी और आपको ट्रेनिंग के लिए संपर्क कार्यालय में बुलाया जाएगा।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको ₹15,000 की टूलकिट सहायता प्राप्त होगी।
इसके बाद, यदि आपने लोन के लिए सहमति दी थी, तो आपको 5% ब्याज पर ₹1 लाख का लोन मिल जाएगा।
इस प्रकार आप पीएम विश्वकर्मा योजना का संपूर्ण लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी अन्य जरूरतमंद कारीगरों के साथ भी साझा करें।
इस योजना के बारे मे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एक केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जो कौशल प्रशिक्षण, ऋण, आधुनिक उपकरणों के लिए सहायता और डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता के माध्यम से कारीगरों और शिल्पकारों को सहायत प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
इस योजना के लिए कौन पात्र है?
इस योजना के अंतर्गत आने वाले 18 पारिवारिक पारंपरिक व्यवसायों में हाथ और औज़ारों से काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के स्व-रोज़गार श्रमिक या कारीगर पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, उनकी आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और परिवार का केवल एक सदस्य ही आवेदन कर सकता है। जो कि पिछले 5 वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना से ऋण नहीं लिया हो।
मैं विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे करूं?
आवेदक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर एवं मोबाइल सत्यापन और आधार ई-केवाईसी के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना की पोर्टल पर पंजीकरण करके पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कितनी वित्तीय राशि की सहायता प्रदान की जाती है?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत दो चरणों में 3 लाख रुपये तक के बिना गारंटी वाले ऋण (जिसमें 18 महीने की अवधि के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते है और 30 महीने की अवधि के लिए 2 लाख रुपये दिए जाते है) । इन ऋणों की ब्याज दर 5% है, जिसमें 8% सरकारी ब्याज सहायता भी शामिल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Leave a Comment